Bihar 12th Board परीक्षा के पहले दिन बवाल: समस्तीपुर में छात्रों पर लाठीचार्ज

News Saga Desk

पटना। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 15 फरवरी तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे बायोलॉजी (साइंस) और फिलॉस्फी (आर्ट्स) की परीक्षा हो रही है। सुबह 9 बजे सेंटर के गेट बंद हो गए। कई जगह पर छात्र 1-2 मिनट लेट पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। इधर समस्तीपुर में 1 मिनट देर से पहुंचे छात्रों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। नाराज छात्रों ने पहले तो प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो छात्रों और उनके परिजनों ने मेन गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने जबरन गेट खोलने की कोशिश की, तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।

बेगूसराय में एंट्री नहीं मिलने पर छात्रों ने सेंटर की दीवार फांदी और अंदर घुस गए।

इधर, आरा में 8 मिनट लेट होने पर छात्राओं को रोका गया। छात्राएं गेट पकड़कर रोती दिखीं, वो प्रशासन से अंदर जाने के लिए मिन्नतें करती नजर आईं। नालंदा में एंट्री नहीं मिलने से नाराज छात्रा ने पत्थर फेंके।

इधर सुपौल के कन्या मध्य विद्यालय निर्मली में परीक्षा केंद्र पर सुबह 9.09 बजे पहुंचीं तो कई छात्राओं को एंट्री नहीं मिली। छात्राएं काफी देर तक अंदर जाने की अपील करती रही, लेकिन स्कूल का गेट नहीं खोला गया। 3 से 4 परीक्षार्थी गेट के पास खड़ी रहीं।


Read More News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

Read More