जीतनराम मांझी ने फिर की 20 सीटों की डिमांड

News Saga Desk

पटना। हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने BJP सहित NDA घटक दलों की फिर टेंशन बढ़ा दी है। रविवार को सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा, मेरी पार्टी अपना पूरा हिस्सा लेगी। अगर हमारे पास चार रोटी है और एक ही रोटी का हिस्सा मिलता है, तो हम कोना लेकर नहीं रहेंगे। हम एक रोटी मांगेगे। अपना पूरा हिस्सा मांगेंगे।’

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जहानाबाद के घोसी में आयोजित हम पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। जहां उन्होंने ये बातें कही हैं। 2025 चुनाव में NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर कहा, ’20 सीटें अगर हम जीत कर आएंगे, तो सारा काम करेंगे। 20 से ज्यादा सीट मिलेगी तब न 20 सीट जीतेंगे।’ रविवार देर शाम मांझी की लिट्‌टी-चोखा पार्टी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई NDA नेता पहुंचे थे। वहीं केंद्रीय मंत्री के बयान पर BJP-JDU का कहना है कि समय आने पर सीट बंटवारे को लेकर फैसला किया जाएगा।


Read More News

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

Read More