शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, विधानसभा में अंतिम दर्शन और जमशेदपुर में अंतिम संस्कार; राज्य में एक दिन का राजकीय शोक
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार की देर रात दिल्ली में अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 साल के थे। सिर में गंभीर चोट की वजह से वो दो अगस्त से ही इलाजरत थे।
भाजपा का आरोप: नागरिक बनने से पहले वोटर बनीं सोनिया, अनुराग ठाकुर बोले – रायबरेली में एक पते पर 47 वोटर, राहुल को नहीं दिखा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी में आरोपों के बीच भाजपा की आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने बुधवार को दावा किया कि सोनिया गांधी का नाम भारत की वोटर लिस्ट में दो बार तब शामिल हुआ, जब वह भारतीय नागरिक भी नहीं थीं।
जस्टिस वर्मा के महाभियोग की कार्यवाही शुरू, स्पीकर ओम बिरला ने बनाई तीन सदस्यीय समिति
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। और एक कमेटी के गठन का एलान किया है। इसी के साथ जस्टिस वर्मा के महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका गिरफ्तार; अखिलेश ने बैरिकेडिंग तोड़ी, महिला सांसद बेहोश
वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्हें पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन ले गई।
निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी आयकर बिल 2025, जानिए क्या होंगे बदलाव
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में नया आयकर बिल 2025 (Revised Income Tax Bill, 2025) पेश करेंगी। पिछले हफ्ते बिल लोकसभा में पेश किया गया था। हालांकि,लोकसभा स्थगित हो गई थी। आज (11 अगस्त) को वित्त मंत्री फिर से लोकसभा के पटल पर बिल रखेंगी।
झारखंड के चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर, अप-डाउन लाइन ठप
सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल में शनिवार तड़के सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। घटना चांडिल रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।
नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नीरज सिंह हत्याकांड मामले में जमानत दे दी है। संजीव सिंह करीब 7 सालों से जेल में बंद थे और उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया है।
IIM रांची में मिड-टर्म परीक्षा खत्म, देश में पहली बार ‘वर्किंग विद एआई’ प्रोजेक्ट से होगा छात्रों का मूल्यांकन
आईआईएम रांची ने प्रबंधन शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए मिड-टर्म परीक्षाएं खत्म कर दी हैं। अब इसकी जगह “वर्किंग विद एआई (वाई)” नामक प्रोजेक्ट से छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में स्टूडेंट्स को एआई टूल्स की मदद से बिजनेस से जुड़ी वास्तविक या काल्पनिक समस्याओं का समाधान निकालना होगा।
पिता को मुखाग्नि देंगे हेमंत सोरेन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम संस्कार से पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जा रहा है, जिसमें नेमरा गांव के लोग पूरी आस्था और भावनाओं के साथ शामिल हो रहे हैं।
पटना AIIMS में OPD-आईपीडी सेवा ठप: बारिश में डॉक्टर्स की हड़ताल, FIR वापसी की मांग तेज; IGIMS-PMCH के चिकित्सक भी समर्थन में
पटना एम्स में लगातार बारिश के बीच चौथे दिन भी जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर्स का हड़ताल जारी है। जूनियर डॉक्टर्स ने आज से आईपीडी और ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह से बाधित कर दी है।