रोजगार मेला: रांची में 132 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी ने कहा- देश सेवा का बड़ा अवसर
रांची | देशव्यापी रोजगार मेला के 19वें चरण के तहत प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थानों पर सरकारी नौकरियों में चयनित 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसी कड़ी में Ranchi के CCL सभागार में भी रोजगार मेला आयोजित किया गया।
डीजल नहीं मिला तो जनरेटर धक्का देकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक, वीडियो वायरल
झारखंड | Chatra जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित डुमरी में एक अनोखी घटना सामने आई है। भारत पेट्रोलियम के जिया फ्यूल सर्विस पेट्रोल पंप पर डब्बा में डीजल नहीं मिलने से नाराज़ युवक जनरेटर को धक्का देते हुए सीधे पेट्रोल पंप पहुंच गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
JSSC सहायक आचार्य भर्ती में बड़ा अपडेट, 22 नए अभ्यर्थी शामिल, 12 के जिले बदले
झारखंड | Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) की सहायक आचार्य भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग ने चयन प्रक्रिया में 22 नए अभ्यर्थियों को शामिल किया है, जबकि 12 उम्मीदवारों के जिला आवंटन में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही ANM भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन की तारीख 2 जून तय की गई है।
रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
News Saga Desk रांची, । राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 15 पुलिस अधिकारियों और तीन इंस्पेक्टरों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 को गोन्दा यातायात थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता को चुटिया (कोतवाली) यातायात थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना तथा धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। उप-निरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। शैलेन्द्र टुडू को नरकोपी थाना प्रभारी, कफील अहमद को बेड़ो थाना प्रभारी, विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी प्रभारी और दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना, गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना तथा दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं कुन्दन कुमार को दशमफॉल थाना और अभिषेक कुमार-2 को राहे थाना का प्रभारी बनाया गया है। टीओपी स्तर पर भी प्रशासन ने बदलाव करते हुए राहुल को मोरहाबादी टीओपी, विवेक कुमार दुबे को चुटुपालू टीओपी तथा पूजा विभुति उरांव को सुखदेवनगर स्थित हिल टीओपी का प्रभारी नियुक्त किया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना, अपराध नियंत्रण को मजबूत करना और यातायात व्यवस्था में सुधार लाना है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
JTET में भोजपुरी, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने पर जल्द फैसला
रांची | झारखंड में JTET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका जैसी क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने के मुद्दे पर गठित पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति की दूसरी और संभवतः अंतिम बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक के बाद राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि समिति अपनी रिपोर्ट अगले 2-3 दिनों में मुख्यमंत्री और कैबिनेट को सौंपेगी, जिसके बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
पलामू में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक और संगठनात्मक मार्गदर्शन
पलामू | भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत पलामू महाराजा पैलेस में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
रांची में सिटी गैस नेटवर्क का तेजी से विस्तार करें : संजय सेठ
रांची | संजय सेठ ने शुक्रवार को राजधानी रांची स्थित GAIL (India) Limited के क्षेत्रीय कार्यालय में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति (PNG) और सिटी गैस वितरण परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की गति और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
‘श्री हरे कृष्ण उत्सव’ में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, सुना कीर्तन
रांची | संतोष कुमार गंगवार आज इस्कॉन द्वारा दरबार रांची बैंक्वेट हॉल में आयोजित ‘श्री हरे कृष्ण उत्सव’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कीर्तन श्रवण किया और कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
पारस एचईसी हॉस्पिटल में प्लेसेंटा परक्रेटा के दो जटिल ऑपरेशन सफल
रांची | पारस एचईसी हॉस्पिटल ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्लेसेंटा परक्रेटा विद ब्लैडर इन्वेज़न के दो अत्यंत जटिल और हाई-रिस्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए हैं। इन सर्जरी का नेतृत्व वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ रितिका पाठक ने किया।
मतदान केंद्र पर जाकर अन मैप्ड मतदाता सूची में नाम जांचें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
रांची | मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 मई से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अन मैप्ड मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर यह सूची आगामी दो सप्ताह तक प्रदर्शित की जाएगी।