जामताड़ा की देवासी हेंब्रम ने रचा इतिहास, थाईलैंड में एयर गन शूटिंग में जीता गोल्ड
झारखंड के जामताड़ा की बेटी देवासी हेंब्रम ने थाईलैंड में आयोजित एयर गन राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि, नक्सली समर्पण पर दी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गिरिडीह में CBI की बड़ी कार्रवाई CGST कमिश्नर और इंस्पेक्टर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
गिरिडीह में CBI ने CGST कमिश्नर बुद्धेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जमशेदपुर और नालंदा में भी छापेमारी।
रांची में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर
झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। झारखंड गठन के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब एक साथ 27 नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
पिता की डांट से नाराज बेटे ने कुदाल से कर दी हत्या, आरोपित फरार
जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंजो गांव निवासी पवन सिंह ने बुधवार की देर रात अपने पिता राजकुमार सिंह (65) की हत्या कुदाल से मारकर कर दी।
क्लस्टरिंग सिस्टम के विरोध में आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, रांची में सरकार का फूंका पुतला
राजधानी रांची में बुधवार को AJSU के छात्र संगठन ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू किए जा रहे क्लस्टरिंग
जरूरतमंदों को मिलेगा अशियाना, रांची में आश्रयगृह का उद्घाटन, मिलेगी सुरक्षित शरण और मूलभूत सुविधाएं
रांची के रविंद्र नगर कॉलोनी, चिरौंदी बोडेया रोड में सामाजिक संस्था स्वालंबन संस्था द्वारा भारत सरकार की स्माइल योजना के तहत आश्रयगृह का उद्घाटन किया गया।
सिल्ली पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन, राज्यपाल ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को सिल्ली पॉलिटेक्निक में आयोजित “नेशनल हैंड्स-ऑन वर्कशॉप ऑन इंडस्ट्री ओरिएंटेड ऑटोमेशन एंड IoT सिस्टम्स (IAOT-26)” का उद्घाटन किया।
झारखंड में 201 डीएसपी का तबादला, रांची धनबाद समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल
झारखंड सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला और पदस्थापन किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के तहत कुल 201 डीएसपी अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किले में गूंजेगी जनजातीय अस्मिता, 24 मई को होगा विशाल सांस्कृतिक समागम
देश की राजधानी दिल्ली में 24 मई को ऐतिहासिक लाल किला मैदान जनजातीय सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनने जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “जनजातीय सांस्कृतिक समागम” में देशभर के 550 से अधिक आदिवासी समुदायों के एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है।