अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सुपारी किलर गिरफ्तार
भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है। मामले में 14 माह से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
1614 पदों की बहाली का रिजल्ट लंबित, अभ्यर्थियों ने DC ऑफिस का किया घेराव
रांची होमगार्ड बहाली 2026 के 1614 पदों का रिजल्ट 4 महीने बाद भी जारी नहीं हुआ। नाराज अभ्यर्थियों ने DC ऑफिस का घेराव कर जल्द परिणाम जारी करने की मांग की।
चतरा में दर्दनाक सड़क हादसा मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को हाईवा ने कुचला, NH-22 जाम
झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना गेट के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Weather Update: 16 से 21 मई तक बारिश, आंधी और वज्रपात के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Jharkhand के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब राज्य में दिखाई देने लगा है।
पेट्रोल पंपों पर भीड़ और अव्यवस्था को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
रांची | झारखंड में पेट्रोल और डीजल पंपों पर बढ़ती भीड़, लंबी कतारों और अव्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने राज्य के संवेदनशील पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
नीट पेपर लीक मामले पर जेएमएम का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
रांची | नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जेएमएम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीजेपी प्रदेश पदाधिकारी बैठक: मतदाता सूची शुद्धिकरण और किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करेगी भाजपा
राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत कई प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
जमानत मिलना निर्दोष होने का प्रमाण नहीं, आलमगीर की रिहाई पर बाबूलाल का तंज
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं और समर्थकों द्वारा मनाए जा रहे जश्न पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
झारखंड में अनाधिकृत भवन नियमितीकरण पोर्टल लॉन्च, अब ऑनलाइन होगा आवेदन
Sudivya Kumar ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन से झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली-2026 के तहत ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में जल्द आएंगे 5000 रुपये
झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों को 8 हजार करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं।