News Saga Desk
Jharkhand के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब राज्य में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 21 मई तक राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में लू चलने के भी आसार जताए गए हैं।
16 मई को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक 16 मई को राज्य के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्सों, खासकर गढ़वा और पलामू के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
17 मई को ऑरेंज अलर्ट
17 मई को राजधानी Ranchi समेत कई जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए रहने, 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
18 मई को भी खराब रहेगा मौसम
18 मई को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। रांची सहित धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने, वज्रपात और बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा।
इन जिलों में लू चलने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 मई तक लातेहार, गढ़वा और पलामू में लू चलने की संभावना है। वहीं 17 मई को चतरा जिले में भी हीटवेव की स्थिति बन सकती है।
No Comment! Be the first one.