अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सुपारी किलर गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची : भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है। मामले में 14 माह से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कोलकाता से दबोच लिया।

आरोपित सूरज पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की साजिश और घटना को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप है। इस हत्याकांड के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस मामले को लेकर आज देर शाम तक पुलिस प्रेस वार्ता कर खुलासा करेगी।

Read More News

Read More