जमशेदपुर में कपड़ा गोदाम में आग से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान – मालिक ने जताई साजिश की आशंका
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हिन्दू बस्ती में सोमवार देर रात एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। भारत रेडीमेड नामक इस गोदाम में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते अंदर रखा सारा माल जलकर राख हो गया।
कोडरमा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटने से चालक की मौके पर मौत
NEWS SAGA DESK कोडरमा जिले के रांची–पटना मुख्य मार्ग (एनएच 20) पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छड़ से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सेमरियावान जिले के 32 वर्षीय राम प्रकाश (पिता – सुरेश राम) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक कोडरमा से पटना की ओर जा रहा था। बन्दरचुआं के पास एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में ट्रक चालक का नियंत्रण छूट गया और वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस मार्ग पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मोड़ों पर चेतावनी संकेत और बैरिकेड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
रामगढ़ में हाथियों के हमले में दो युवकों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश और वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
रामगढ़ जिले के जगेश्वर ओपी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जब हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला।
पलामू में बालू माफियाओं की गुंडागर्दी, BDO को रौंदने की कोशिश, ट्रैक्टर झोपड़ी में घुसा
पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सीढा गांव में सोमवार देर रात बालू माफियाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) श्रवण भगत और उनकी टीम को रौंदने की कोशिश की।
रांची में “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को राजधानी रांची में “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
घाटशिला उपचुनाव में सुबह 9:30 बजे तक 17.33% मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में जारी वोटिंग
पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया समय पर प्रारंभ हुई और मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।
बाघमारा में कुष्ठ रोगी खोज अभियान की शुरुआत, डोर-टू-डोर जाकर सहिया दल करेंगे पहचान और जागरूकता अभियान
बाघमारा | सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री नाथ के नेतृत्व में प्रभात फैरी निकाल कर कुष्ठ रोगी खोज अभियान की शुरुआत किया गया. यह अभियान 10 नवंबर से शुरू होकर 26 नवम्बर तक कुल 14 दिनों तक पूरे प्रखंड में चलेगा.इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री नाथ ने बताया की कुष्ठ की जन्म का न तो पाप है और न ही अभिशाप है.
टाटा स्टील के खिलाफ प्रदर्शन, मैदान और धार्मिक स्थल बचाने की उठी मांग
पूर्वी सिंहभूम | टाटा स्टील की परियोजनाओं के खिलाफ सोनारी बस्ती के लोगों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एयरपोर्ट विस्तार और सड़क चौड़ीकरण की योजना से बच्चों के खेलने का मैदान और धार्मिक स्थल दोनों प्रभावित हो सकते हैं, जिससे क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना पर खतरा मंडरा रहा है।
पूर्वी सिंहभूम के बिरसानगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट
News Saga Desk पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम के बिरसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। बेखौफ अपराधी एक ठेकेदार के दफ्तर में घुसे और रुपयों से भरा बैग लूटकर हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस इस पूरे मामले की जांच और फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, तीन हथियारबंद अपराधी शहर में केनरा बैंक के पास स्थित टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार एपी सिंह की कंपनी पीकेएस एंटरप्राइजेज के कार्यालय में घुस गए और बंदूक की नोक पर कर्मचारियों से लगभग 10 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बताया कि दोपहर में तीनों अपराधी बाइक से ऑफिस पहुंचे। उस समय ऑफिस में दो कर्मी लेबर पेमेंट के लिए कैश की गिनती कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर बंदूक तान दी और कैश से भरा बैग छीन लिया। लूट के बाद अपराधियों ने मौके से भागते हुए हवाई फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें तीनों बदमाश बाइक से फरार होते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई लूट पर पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
रांची स्थित श्री प्रणामी मंदिर में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद व विधायकों को किया जाएगा आमंत्रित
रांची | श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को श्री राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।