मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रांची के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
रांची | झारखंड के नगर विकास और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को राजधानी रांची के विभिन्न तालाबों एवं छठ घाटों का निरीक्षण किया और वहां की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पंजाब सरकार के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ० बलबीर सिंह तथा राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पंजाब सरकार के दोनों मंत्रियों ने 9वें सिख गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होने को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, समर्पण, त्याग, आदर्श एवं जनकल्याण के प्रति उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में देशभर के संत महात्माओं सहित विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पंजाब सरकार की ओर से मिले आमंत्रण हेतु दोनों मंत्रियों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया तथा आयोजन की सफलता के लिए उन्हें अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, सड़क जाम कर मुआवजे की मांग
पलामू: झारखंड के हुसैनाबाद में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत को लेकर शुक्रवार को गंभीर हंगामा हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जपला, छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की।
झरिया में JLKM नेता और हईवा मालिक के बीच हिंसक झड़प, आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
धनबाद: झारखंड के झरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार (23 अक्टूबर) को हईवा मालिक और जेएलकेएम नेता के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह झड़प भौंरा ओपी क्षेत्र के परसियाबाद मोड़ पर हुई, जहाँ देखते ही देखते तीन घंटे तक हंगामा और सड़क जाम की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
पत्नी और दादी की लकड़ी के खूंटे से हत्या, चरित्र पर शक और अपमान से तिलमिलाया ‘घर जमाई पति गिरफ्तार
दुमका: झारखंड के दुमका ज़िले में एक दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अमचुआ गाँव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय पत्नी सोना मुर्मू और 70 वर्षीय दादी सोना बस्के की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राजू सोरेन को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के अनुसार, आरोपी ने अपराध कबूल करते हुए कहा कि उसकी पत्नी और सास उसे “नौकरों जैसा” समझती थीं और लगातार अपमानित करती थीं। राजू अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था, जिससे वह अंदर ही अंदर गुस्से में था।
डकैती मामले में देवघर पुलिस को बड़ी सफलता, 8 लाख कैश, स्कॉर्पियो और हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार
देवघर: जिले की पुलिस ने हाल ही में हुई एक डकैती मामले का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में बीते सप्ताह हुई डकैती की घटना के सिलसिले में पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 8 लाख रुपये नकद, एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी, दो पिस्टल (एक असली और एक खिलौना) बरामद किए गए हैं।
पत्नी ने मेला जाने से किया मना, तो पति ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, 9 साल पहले भी मार चुका है पहली पत्नी
दुमका : झारखंड के दुमका जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मसलिया थाना क्षेत्र के कोलारकोंदा पंचायत अंतर्गत बसमत्ता गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने करीब 9 साल पहले अपनी पहली पत्नी की भी हत्या की थी और हाल ही में जेल से बाहर आया था।
कुख्यात प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह ने हाथ मिलाया, पाकिस्तान से भी लिंक का खुलासा
कुख्यात प्रिंस खान और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गैंग एक साथ मिलकर झारखंड में अपराध की दुनिया में काम कर रहे हैं। रांची पुलिस ने
दिव्यांग नाबालिग आदिवासी लड़की से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
जिले में एक 20 वर्षीय युवक ने गांव की ही नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को
अपना घर आश्रम में गोवर्धन पूजा उल्लास पूर्वक मनाया गया
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे सभी दिव्यांगो एवं निराश्रितजनों के