CID के साइबर सेल में 19 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की हुई नियुक्ति
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सीआईडी के साइबर सेल में 19 सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति की है। डीजीपी के आदेश के बाद डीआईजी (कार्मिक) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।
मैट्रिक की परीक्षा में पेपर लीक को लेकर के विपक्ष सदन के बाहर धरने पर
बीजेपी कोटा से तमाम विधायक विधानसभा के प्रवेश द्वार के बाहर धरने पर बैठे हैं। सभी विधायक हाथों में बैनर पोस्टर लिए हेमंत सरकार पर हाय हाय का नारा लगा रहे हैं।
अयोग्य राशन कार्ड धारकों को सरेंडर करने का आदेश, पकड़े जाने पर वसूली के साथ होगी कानूनी कार्रवाई
रांची जिला आपूर्ति कार्यालय जल्द ही अयोग्य राशन कार्ड धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करेगा। ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और अगर कोई गलत तरीके से राशन कार्ड बनाकर इसका लाभ लेता पकड़ा गया, तो उससे उठाए गए राशन की कीमत ब्याज सहित चुकानी होगी।
रामगढ़ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लड़की भगाने को लेकर लोग कर रहे प्रदर्शन
रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में लड़की भगाने के मामले को लेकर लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिले में शांति भंग होने की आशंका के बीच पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। जिस युवती को लेकर बवाल मचा हुआ है उसका भी बयान आ गया है, लड़की ने लव जिहाद की बातों को नकार दिया है।
दसवीं बोर्ड पेपर लीक : पुलिस ने गिरिडीह से मास्टरमाइंड समेत 6 को किया गिरफ्तार
कोडरमा पुलिस ने मंगलवार अलहे सुबह 4 बजे गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा इलाके में एक घर पर छापेमारी की। एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जैक दसवीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक मामले से जुड़े 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
SNMMCH में ऑक्सीजन लीक से मची अफरा-तफरी, रोकनी पड़ी सप्लाई
। धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप में अचानक लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सोमवार को जनरल मेल-फीमेलवार्ड के पास हुई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में ऑक्सीजन आपूर्ति रोक दी।
नेता प्रतिपक्ष नहीं होने से रुकी हैं मुख्य सूचना आयुक्त और उनकी बहालियां
राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं होने के कारण इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया रुकी हुई है।
ईयरफोन लगाकर पटरी पर चल रहा था युवक, वंदे भारत की चपेट में आने से मौत
रामगढ़ बरकाकाना स्टेशन के बीच टाटा से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 19 वर्षीय प्रवीण मुंडा के रूप में हुई है। युवक अपने कान में इयरफोन लगाकर मस्ती से पटरी पर चल रहा था। दरअसल टाटा से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी पूरी रफ्तार से पटरी पर दौड़ रही थी।
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान BJP का हंगामा, सीपी सिंह बोले- महामहिम से झूठ पढ़ाया जा रहा
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने विरोध किया। राज्यपाल संतोष गंगवार सदन को सम्बोधित कर रहे थे। वह सरकार की उपलब्धि और प्राथमिकताओं को गिना रहे थे। इसी दौरान भाजपा की ओर से विरोध प्रकट किया गया।
HC ने स्विटजरलैंड निवासी के खिलाफ रांची CJM द्वारा जारी समन को किया रद्द
झारखंड हाईकोर्ट ने एक आपराधिक मामले में स्विस निवासी नागरिक को जारी किया गया समन खारिज कर दिया है। अदालत ने मामले के तथ्यों को देखते हुए कहा कि समन जारी करने के लिए सीधे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत का दरवाजा खटखटाया गया, जिसे कानून के अनुसार सही नहीं माना जा सकता।