सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गृहणियां हैं ‘राष्ट्र निर्माता’, घरेलू काम के आर्थिक मूल्य को मिली नई पहचान
सुप्रीम कोर्ट ने गृहणियों को ‘राष्ट्र निर्माता’ बताते हुए घरेलू कार्यों के आर्थिक महत्व को स्वीकार किया। मुआवजे के मामलों में 30,000 रुपये मासिक काल्पनिक आय मानने की बात कही।
टीएमसी के कांग्रेस में विलय की अटकलों पर कांग्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जयराम रमेश बोले…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों
जनकेंद्रित विकास और सुशासन के समर्थन में राजग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
NEWS SAGA DESK नई दिल्ली :- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में राजग के सभी प्रमुख सहयोगी दलों के नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए गठबंधन की एकजुटता तथा देश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। “जनकेंद्रित विकास, सहभागी लोकतंत्र और कार्य प्रदर्शन-उन्मुख शासन” शीर्षक वाले इस प्रस्ताव में देशवासियों द्वारा दिए गए निरंतर समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई। प्रस्ताव में कहा गया कि राजग के सभी घटक दलों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गठबंधन ने नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए कार्य जारी रखने का संकल्प भी व्यक्त किया। प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रस्तुत किया, जबकि नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने इसका अनुमोदन किया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रस्ताव का पाठ किया। इसके समर्थन में जीतन राम मांझी, एच.डी. कुमारस्वामी, एकनाथ शिंदे, चिराग पासवान, जयंत चौधरी, विष्णुदेव साय, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत अभियान और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख किया गया। इसमें कहा गया कि सरकार ने देश को राजनीतिक स्थिरता, निर्णायक नेतृत्व और विकासोन्मुख शासन प्रदान किया है। प्रस्ताव के अनुसार, आज भारत आत्मविश्वास और अपनी सभ्यतागत पहचान के साथ विश्व समुदाय में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया कि 32 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया है, जो उनके नेतृत्व की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा विभिन्न देशों को टीके और दवाइयां उपलब्ध कराकर वैश्विक नेतृत्व का परिचय देने का भी जिक्र किया गया। राजग ने प्रस्ताव में कहा कि गठबंधन ने क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के बीच संतुलन स्थापित करते हुए सहकारी संघवाद को मजबूत किया है। साथ ही यह भी कहा गया कि देश के लगभग तीन-चौथाई भूभाग में राजग या उसके सहयोगी दलों की सरकारें हैं। प्रस्ताव में युवाओं और महिलाओं के बढ़ते समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को समाज के विभिन्न वर्गों से व्यापक स्वीकृति मिली है। नेताओं ने विश्वास जताया कि राजग आगे भी जनसेवा, सुशासन, सामाजिक समावेशन और राष्ट्रीय विकास के एजेंडे को मजबूती से आगे बढ़ाता रहेगा। बैठक में पारित इस प्रस्ताव को गठबंधन की एकता, नेतृत्व के प्रति विश्वास और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है।
राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी की मुलाकात, क्या कांग्रेस में विलय की ओर बढ़ रही है तृणमूल?
राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद TMC-Congress Merger की अटकलें तेज हो गई हैं।
नेहरू और मोदी की तुलना नहीं, यह सिर्फ रिकॉर्ड का मामला है : देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच किसी प्रकार की तुलना या प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबे समय तक रहने के रिकॉर्ड से जुड़ा विषय है।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हैरी ब्रूक बने नंबर-1 बल्लेबाज, जो रूट तीसरे स्थान पर खिसके
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपने ही देश के स्टार बल्लेबाज जो रूट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है।
नोएडा पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को दबोचा, 21 मोबाइल फोन बरामद
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार सुबह दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लूटे गए 21 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर पीएम मोदी को सीएम योगी की बधाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के इतिहास में लगातार सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हैदराबाद में 11 जून को कोयला गैसीकरण परियोजनाओं पर रोड शो आयोजित करेगा कोयला मंत्रालय
कोयला मंत्रालय 11 जून को हैदराबाद में कोयला एवं लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं पर अपना अगला रोड शो आयोजित करेगा। यह आयोजन नई दिल्ली में आयोजित सफल रोड शो के बाद किया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में निवेश और परियोजनाओं को गति देने की दिशा में सकारात्मक माहौल बना है।
PM मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान, 12 साल से कर रहे निरंतर देशसेवा : शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि