नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ मोरहाबादी में जागरूकता मैराथन आयोजित
युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों के लिए चयनित 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित अधिकारियों और चिकित्सकों को पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
दो करोड़ से अधिक मूल्य के गांजा तस्करी मामले में आरोपित दोषी करार, सजा पर फैसला आज
राजधानी रांची में वर्ष 2023 में पकड़े गए बड़े गांजा तस्करी मामले में अदालत ने आरोपित गणेश चौधरी को दोषी करार दिया है। अपर न्यायायुक्त ओंकारनाथ की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपित के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिद्ध माना है।
रिम्स में मेडिकल सीट आवंटन अनियमितता पर शिकंजा, CID ने जुटाए सबूत
रांची: राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मेडिकल सीट अलॉटमेंट और नामांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच अब तेज हो गई है।
झारखंड में मानसून सुस्त, 24 जून तक 58 प्रतिशत कम बारिश
झारखंड में इस वर्ष मानसून की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। राज्य में एक जून से 24 जून तक सामान्य के मुकाबले 58 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति बनने लगी है। वर्षा की कमी का असर कृषि गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है और किसान खरीफ फसलों की बुआई के लिए पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज
बहुचर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की विशेष अदालत ने तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने लेखा शाखा के एसएसआई अशोक भंडारी, गृह रक्षक सतीश कुमार और काजल मंडल को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत अर्जी नामंजूर कर दी। इससे पहले अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह
झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से प्रभावित जिलों के किसानों के लिए केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने यह मांग मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित राज्यों के कृषि मंत्रियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में उठाई।
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन विवाद: हाई कोर्ट ने धार्मिक न्यास बोर्ड से मांगी संचालन योजना
रांची स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के प्रबंधन, संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चल रहे विवाद पर मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई।
यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। हॉकी इंडिया ने ओमान में आयोजित होने वाली यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप 2026 की तैयारी के लिए भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला टीमों के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप हेतु खिलाड़ियों की सूची जारी की है।
रांची में एंटी ड्रग्स अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार..
हिंदपीढ़ी, सुखदेवनगर और कोतवाली क्षेत्र में एसआईटी की छापेमारी; 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर, बाइक, ऑटो और मोबाइल जब्त राजधानी रांची में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे एंटी ड्रग्स अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर, नकदी, एक बाइक, एक सीएनजी ऑटो और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी पारस राणा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिंदपीढ़ी, सुखदेवनगर और कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। सबसे पहले मारवाड़ी कॉलेज के समीप छोटा तालाब के पास स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान में कार्रवाई की गई। यहां पुलिस ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया। जांच के दौरान दोनों ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. एहतेशाम और मो. शहादत के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों आरोपितों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 1.29 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा उनके पास से 8,020 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि यह राशि नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है। इसके बाद एसआईटी ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुड़ला पहाड़, हेहल इलाके में छापेमारी की। यहां से जितेन्द्र कुमार सिंह और राहुल कुमार यादव नामक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में सक्रिय रूप से शामिल थे। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 18.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई जारी रखते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में भी अभियान चलाया। जेपीएससी कार्यालय के समीप की गई छापेमारी में राजकुमार पुराण को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 08 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नेटवर्क और उनके संपर्कों की भी जांच की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मो. एहतेशाम, मो. शहादत, जितेन्द्र कुमार सिंह, राहुल कुमार यादव और राजकुमार पुराण शामिल हैं। गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसे भी देखें :https://youtu.be/m0RCYMb-K00?si=HM3b_ryzN2vBePTc उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा एक बाइक, एक सीएनजी ऑटो और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जब्त किए गए वाहनों और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका उपयोग नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण में किस प्रकार किया जा रहा था। रांची पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पिछले कुछ वर्षों में राजधानी रांची में ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को राजधानी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।