रांची में दांत के इलाज के दौरान युवती से छेड़खानी का आरोप, डॉक्टर पर केस दर्ज
रांची के टाटीसिलवे में दांत का इलाज कराने गई 21 वर्षीय युवती ने डॉक्टर पर छेड़खानी और अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रांची के कोकर से लापता बच्ची अदिति का अब तक नहीं मिला सुराग, सूचना देने पर 1 लाख का इनाम
झारखंड की राजधानी रांची के कोकर इलाके से लापता बच्ची अदिति का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 9 मई से गायब अदिति की तलाश
सीसीएल की अभिनव पहल से कोयलांचल के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी नई उड़ान
रांची | Central Coalfields Limited (सीसीएल) ने शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाते हुए “सीसीएल विद्या सारथी” परियोजना की शुरुआत की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल संचालन के लिए सीसीएल और National Computer Literacy Mission (NCSM) के बीच रांची स्थित मुख्यालय में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
दिल्ली रवाना हुए चंपई सोरेन, बोले- आदिवासी समाज की आवाज से कुछ दलों को हो रही तकलीफ
रांची | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले जनजातीय सांस्कृतिक समागम में शामिल होने के लिए रांची एयरपोर्ट से रवाना हुए। यह कार्यक्रम जनजातीय सुरक्षा मंच द्वारा भगवान Birsa Munda की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
झारखंड में हीटवेव को लेकर मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर
झारखंड | रांची में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राज्य प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को साफ निर्देश दिया है कि सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित की जाए, ताकि राहगीरों और आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
रोजगार मेला: रांची में 132 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी ने कहा- देश सेवा का बड़ा अवसर
रांची | देशव्यापी रोजगार मेला के 19वें चरण के तहत प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थानों पर सरकारी नौकरियों में चयनित 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसी कड़ी में Ranchi के CCL सभागार में भी रोजगार मेला आयोजित किया गया।
रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
News Saga Desk रांची, । राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 15 पुलिस अधिकारियों और तीन इंस्पेक्टरों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 को गोन्दा यातायात थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता को चुटिया (कोतवाली) यातायात थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना तथा धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। उप-निरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। शैलेन्द्र टुडू को नरकोपी थाना प्रभारी, कफील अहमद को बेड़ो थाना प्रभारी, विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी प्रभारी और दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना, गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना तथा दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं कुन्दन कुमार को दशमफॉल थाना और अभिषेक कुमार-2 को राहे थाना का प्रभारी बनाया गया है। टीओपी स्तर पर भी प्रशासन ने बदलाव करते हुए राहुल को मोरहाबादी टीओपी, विवेक कुमार दुबे को चुटुपालू टीओपी तथा पूजा विभुति उरांव को सुखदेवनगर स्थित हिल टीओपी का प्रभारी नियुक्त किया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना, अपराध नियंत्रण को मजबूत करना और यातायात व्यवस्था में सुधार लाना है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
JTET में भोजपुरी, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने पर जल्द फैसला
रांची | झारखंड में JTET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका जैसी क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने के मुद्दे पर गठित पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति की दूसरी और संभवतः अंतिम बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक के बाद राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि समिति अपनी रिपोर्ट अगले 2-3 दिनों में मुख्यमंत्री और कैबिनेट को सौंपेगी, जिसके बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
रांची में सिटी गैस नेटवर्क का तेजी से विस्तार करें : संजय सेठ
रांची | संजय सेठ ने शुक्रवार को राजधानी रांची स्थित GAIL (India) Limited के क्षेत्रीय कार्यालय में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति (PNG) और सिटी गैस वितरण परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की गति और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
‘श्री हरे कृष्ण उत्सव’ में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, सुना कीर्तन
रांची | संतोष कुमार गंगवार आज इस्कॉन द्वारा दरबार रांची बैंक्वेट हॉल में आयोजित ‘श्री हरे कृष्ण उत्सव’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कीर्तन श्रवण किया और कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया।