झारखंड में ठंड ने दी दस्तक, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

NEWS SAGA DESK

झारखंड में सर्द हवाओं ने मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल दिया है। सुबह और शाम के वक्त चल रही ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपाने लगी हैं। बिना जैकेट या स्वेटर के घर से बाहर निकलना अब मुश्किल हो गया है।

शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन ठिठुरन में कोई राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 17.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। अन्य जिलों में भी रात का तापमान औसतन 1 से 2 डिग्री बढ़ा है, बावजूद इसके शाम ढलते ही हवा में ठंडक और तेज़ हो गई।

तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, पारा गिर सकता है 10 डिग्री से नीचे

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में ठंड और तेजी से बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। 10 नवंबर तक कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जबकि रांची का तापमान भी 10 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

हिमालयी क्षेत्रों में शुरू हुई बर्फबारी का असर अब झारखंड में भी दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 नवंबर के बाद ठंड का असर और बढ़ेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा।

बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला जिले में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण झारखंड में अब सर्दी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

Read More