NEWS SAGA DESK
गुरुग्राम:- यातायात जाम से दिन-रात जूझते गुरुग्राम को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने विशेष कार्य योजना तैयार की है। इस योजना के तहत शहर में पांच एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ-साथ सात फ्लाईओवर व अंडरपास बनाने के लिए मंथन किया गया। इस योजना पर जीएमडीए 386 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
जीएमडीए की ओर से तैयार की गई इस नई योजना को वैसे तो पूर्व में प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है। इस योजना में 51 विशेष सडक़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शामिल हैं। इसे लेकर जीएमडीए कार्यालय में स्थानीय पार्षदों के साथ जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने बैठक की। उन्होंने बताया कि इन प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने पर आवाजाही का समय काफी कम होगा। पूरे गुरुग्राम शहर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए इसका डिजायन किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में मोबिलिटी सुधार के लिए एनएच-48 से वाटिका चौक, राजीव चौक से अतुल कटारिया चौक, महावीर चौक से इफको चौक अतुल कटारिया चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे पर काम किया जाएगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि इन 51 प्रोजेक्ट में से 12 प्रोजेक्ट के लिए काम पूर्व में अलॉट किए जा चुके हैं। शेष 39 अभी अलॉटमेंट प्रक्रिया में हैं। पीसी मीणा ने बताया कि मुख्य कॉरिडोर के अलावा जीएमडीए बड़े सुधारीकरण पर काम कर रहा है। मानसून के सीजन से पहले शहर के ड्रेनेज नेटवर्क को बेहतर करने, डी-सिल्टिंग ऑपरेशन के लिए 200 से ज़्यादा लोगों को तैनात करना और वॉटरलॉगिंग के लंबे समय के समाधान के तौर पर 20-25 रिटेंशन तालाब बनाने का प्रस्ताव भी है। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा सडक़ नेटवर्क बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, जो गुरुग्राम की बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करे
No Comment! Be the first one.