NEWS SAGA DESK
रांची: झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी है। परिषद के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू होकर 5 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
इस अवधि के बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को लेट फीस के साथ 12 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भरने की अनुमति दी जाएगी। JAC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फॉर्म केवल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट [www.jac.jharkhand.gov.in](https://www.jac.jharkhand.gov.in) के *Exam Form Portal Section* से ही भरे जाएंगे।
परिषद ने सभी छात्रों, विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली जाए, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक देरी से बचा जा सके।
आवेदन की प्रमुख तिथियां और शुल्क विवरण
18 नवंबर से 5 दिसंबर 2025: बिना विलंब शुल्क के आवेदन।
6 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025: विलंब शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तिथि।
शुल्क भुगतान: ऑनलाइन या RTGS माध्यम से किया जा सकेगा।
JAC के इस निर्देश के बाद विद्यालयों ने छात्रों को आवेदन की तैयारी शुरू करने का परामर्श दिया है।
No Comment! Be the first one.