झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 65 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके लिए विज्ञापन जारी किया है।
NEWS SAGA DESK:
झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 65 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके लिए विज्ञापन जारी किया है।
इस भर्ती में 53 पद मौजूदा रिक्तियों के हैं, जबकि 12 पद बैकलॉग के तहत रखे गए हैं। नियुक्ति राज्य के अलग-अलग सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विषयवार जरूरत के आधार पर की जाएगी।
एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती SNMMCH धनबाद, MGM मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज पलामू और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग के लिए होगी।
53 नियमित रिक्त पदों में 35 अनारक्षित, 9 एसटी, 4 एससी, 4 पिछड़ा वर्ग और 1 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं, 12 बैकलॉग पदों में एसटी के 3, एससी के 4, पिछड़ा-I के 4 और पिछड़ा-II का 1 पद शामिल है।
विभाग ने अलग-अलग मेडिकल विषयों के लिए भी पद निर्धारित किए हैं। सामान्य रिक्तियों में मेडिसिन के 9 पद सबसे अधिक हैं। इसके अलावा रेडियोलॉजी के 6, रेडियोथेरेपी के 5 तथा एनाटॉमी, नेत्र रोग और एनेस्थीसिया के 4-4 पद रखे गए हैं।
पैथोलॉजी, सर्जरी और त्वचा रोग में 3-3 पद हैं। वहीं फिजियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी तथा फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए 2-2 पद निर्धारित किए गए हैं। बैकलॉग श्रेणी में माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, नेत्र रोग, एनेस्थीसिया, मनोचिकित्सा और डेंटिस्ट्री समेत विभिन्न विषयों के पद शामिल हैं।
भर्ती होने वाले एसोसिएट प्रोफेसरों को 2 लाख रुपये प्रति माह निश्चित मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति अधिकतम दो वर्ष के संविदा कार्यकाल के लिए होगी। हालांकि, नियमित नियुक्ति या पदोन्नति होने पर संविदा अवधि पूरी होने से पहले भी सेवा समाप्त की जा सकती है। संतोषजनक कार्य प्रदर्शन और वित्त विभाग की स्वीकृति मिलने पर संविदा को एक-एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस भर्ती के लिए 21 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे रिम्स रांची के प्रशासनिक भवन में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपने मूल प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को कम करने और चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
No Comment! Be the first one.