एमएमडीआर संशोधन पर कल्पना सोरेन का केंद्र पर निशाना, बोलीं- खनिज संपदा पर झारखंड का हक

NEWS SAGA DESK

झारखंड विधानसभा में एमएमडीआर संशोधन अधिनियम, 2026 के खिलाफ पेश राजकीय संकल्प के समर्थन में विधायक कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने 10 वर्षों में 1.56 लाख करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई और कहा कि खनिज संपदा से विस्थापन व पर्यावरणीय असर स्थानीय लोगों को झेलना पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर।

रांची: झारखंड की खनिज संपदा और उस पर राज्य के संवैधानिक व वित्तीय अधिकारों को लेकर विधानसभा में सियासी बहस तेज हो गई है। एमएमडीआर (MMDR) संशोधन अधिनियम, 2026 के खिलाफ सदन में पेश राजकीय संकल्प के समर्थन में बोलते हुए झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड कोई उपनिवेश नहीं है, जहां से केवल संसाधनों का दोहन किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य केंद्र सरकार के साझीदार हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि राज्य के वित्तीय अधिकारों को सीमित कर उसे कमजोर बना दिया जाए।

कल्पना सोरेन ने कहा कि यह विषय केवल झारखंड के वर्तमान का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा है। उनके अनुसार, मुख्य प्रश्न यह नहीं है कि खनिज संपदा से राज्य को कितना हिस्सा मिलेगा, बल्कि यह है कि उससे उत्पन्न होने वाली समृद्धि में यहां के लोगों की कितनी भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि अपनी आजीविका गंवाने वाले लोगों को अपने अधिकारों के लिए आखिर कब तक संघर्ष करना पड़ेगा।

10 वर्षों में 1.56 लाख करोड़ रुपये के संभावित नुकसान का गणित सदन में खनिज राजस्व का आंकड़ा रखते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड को अगले 10 वर्षों में खनिज संपदा से 2.56 लाख करोड़ रुपये का संभावित राजस्व प्राप्त हो सकता था, लेकिन एमएमडीआर संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद इसके घटकर लगभग एक लाख करोड़ रुपये रह जाने का अनुमान है। इस प्रकार राज्य को संभावित रूप से 1.56 लाख करोड़ रुपये (कुल संभावित राजस्व का लगभग 61 प्रतिशत) का नुकसान हो सकता है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने कुल खनिज राजस्व में 285 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और राज्य के संसाधनों का उपयोग जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करना चाहती है। उनके मुताबिक, खनिज राजस्व में गिरावट का प्रभाव केवल सरकारी खजाने पर ही नहीं, बल्कि झारखंड के समग्र विकास और लोगों के भविष्य पर भी पड़ेगा।

Read More News

एल खियांगते की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से पूछा- जवाब दाखिल करने में इतनी तेजी क्यों?

पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांगते की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से नाराजगी जताई। नौ...

जयराम महतो का बड़ा दावा, झारखंड में 50 हजार करोड़ का अवैध खनिज कारोबार; खुद को बताया ‘रॉबिनहुड’

डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा के बाहर दावा किया कि राज्य में सालाना करीब 50 हजार करोड़...

Read More