लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पार्श्व गायक मोनाली ठाकुर की तबीयत बिगड़ी

News Saga Desk

कई सुपरहिट गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर की एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान तबीयत बिगड़ गई। कॉन्सर्ट के दौरान सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक न तो मोनाली ठाकुर और न ही उनकी टीम ने इस बारे में कोई अपडेट दिया है। इससे मोनाली ठाकुर के फैंस भी चिंतित हैं।

लाइव कॉन्सर्ट समय मोनाली ठाकुर अचानक बीमार पड़ गईं। इसके बाद वहां मौजूद इवेंट मैनेजमेंट ने तुरंत परफॉर्मेंस रोक दी। परफॉर्म करते वक्त उन्हें सांस लेने की दिक्कत हुई है। इसके बाद बिना एक पल की भी देरी किए गायक को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। मोनाली ठाकुर की बात करें तो उन्होंने ‘सवार लूं’, ‘जरा जरा टच मी’, ‘मोह मोह के धागे’, ‘बद्री की दुल्हनिया’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं। इसके अलावा फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ का गाना ‘मोह मोह के धागे’ भी काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने के लिए मोनाली को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।


Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More