पटना: करंट लगने से हुई ड्राइवर की मौत

News Saga Desk

पटना। पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया राइस मिल के पास ट्रक (MH04l/Y2029) का ऊपरी हिस्सा का बिजली की हाई टेंशन वायर के संपर्क में आ गया। ट्रक के ड्राइवर रमेश कुमार राठौर (50) ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से छलांग लगाई, लेकिन जमीन पर गिरते ही करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई, जो एक गोदाम में मोबाइल अनलोड करने के लिए जा रहा था।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। बिजली की चिंगारी से ट्रक में आग लग जाती, तो मोबाइल से भरे ट्रक में आग को काबू करना मुश्किल होता। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।


Read More News

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

Read More