पटना में दिनदहाड़े 50 लाख के गहने लेकर बदमाश हुए रफूचक्कर

News Saga Desk

पटना। बिहार की राजधानी पटना के दानापुर स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में शुक्रवार को एक बड़ी लूट की वारदात हुई। घटना सगुना खगौल रोड पर स्थित एक शॉप में हुई। यहां बदमाशों ने हथियार के बल पर लगभग 50 लाख रुपये के आभूषण और 27 हजार रुपये नकद लूट लिए। 

ग्राहक बनकर दुकान में घुसे बदमाश

मिली जानकारी के अनुसार, लुटेरे शॉप के खुलने के बाद ग्राहक बनकर पहुंचे थे। करीब 11:45 बजे 6 से ज्यादा बदमाश दुकान में दाखिल हुए। पहले एक आरोपी शॉप में आया और अंगूठी दिखाने की बात की। फिर उसके साथी ने पिस्टल तान दी और बाकी अपराधी भी शॉप में घुस आए। इसके बाद उन्होंने हथियार दिखाते हुए शॉप के स्टाफ को बैग में आभूषण भरने के लिए कहा। शॉप के मैनेजर ने बताया कि अपराधी मुंह पर नकाब पहने हुए थे। ऐसे में वे आराम से लूटपाट करते रहे। लूट की कार्रवाई के बाद वे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सिटी एसपी भानू प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज सहित अन्य पुलिसकर्मी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वाड और FSL की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।


Read More News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

Read More