रांची सिविल कोर्ट का डीआईजी ने किया अकस्मात् निरीक्षण

News Saga Desk

रांची। डीआईजी अनूप बिरथरे ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी दोपहर में अचानक सिविल कोर्ट पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का मुआयना करने लगे। जैसे ही कोर्ट सुरक्षा प्रभारी और दूसरे पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना मिली, वैसे ही वे फौरन डीआईजी के पास पहुंचे। अपने निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कोर्ट रूम से लेकर सिविल कोर्ट के बाहरी सरंचना का भी जायजा लिया। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनसे हर चीज की जानकारी ली। सिविल कोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों को जो सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं, उनकी जांच भी डीआईजी के द्वारा की गई। इस दौरान सुरक्षा को लेकर कई खामियां डीआईजी ने पकड़ी है, जिसे दूर करने का निर्देश दिया गया है।

डीजीपी का है निर्देश
गौरतलब है कि झारखंड के सभी जिलों में कोर्ट परिसर और जजों के आवासीय परिसर की सुरक्षा की समीक्षा डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की थी। इस दौरान डीजीपी ने रेंज डीआईजी स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी रेंज डीआईजी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के जिलों में जितने भी व्यवहार न्यायालय, आवासीय परिसर व न्यायाधीश हैं, उन सभी की मॉनटरिंग करेंगे। साथ ही उन सभी की सुरक्षा से संबंधित समेकित प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे। इसी कड़ी में रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने पहले चरण में रांची सिविल कोर्ट का मुआयना किया।

Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More