बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति से 13 लाख की छिनतई

News Saga Desk

रांची।  बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति से 13 लाख रुपये की छिनतई हुई है। यह घटना गुरुवार की दोपहर जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित काठीटांड के पास हुई है। जहां एसबीआई बैंक में रुपये जमा करने आये व्यक्ति से बाइक सवार अपराधियों 13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधी काफी दूर से बैंक में रुपये जमा करने आ रहे व्यक्ति का पीछा कर रहे थे। जैसे ही अपराधियों को मौका मिला, वे रुपये भरे बैग छिनकर  फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, साथ ही पीड़ित व्यक्ति से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने  विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है।

Read More News

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में बड़ी गड़बड़ी, एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल मेस की जांच में एक्सपायर व मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ मिले।...

झारखंड के दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पुरस्कृत

दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर ‘प्राइवेट...

बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 3 बड़े वादे

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों...

Read More