रिम्स के MBBS छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

News Saga Desk

रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। एमबीबीएस के सेकेंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे रिम्स परिसर में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अक्षित कुजूर हॉस्टल नंबर-8 के HIG ब्लॉक में रहता था। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो अक्षित फंदे से लटका मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। छात्र के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। अक्षित झारखंड के सिमडेगा जिले का रहने वाला था और 2024 बैच का छात्र था।

रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक छात्र पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था, हालांकि किसी को इस तरह का कदम उठाने की आशंका नहीं थी। उन्होंने कहा कि छात्रों को मानसिक तनाव से बाहर निकालने के लिए जल्द ही रिम्स में मोटिवेशनल क्लास शुरू की जाएगी। डॉ. राजकुमार ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

Read More News

रांची में पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस और भाकपा माले का जोरदार प्रदर्शन

राजधानी रांची में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को भाकपा माले और...

सालों तक सोते रहे अधिकारी, फिर थमा दिया लाखों का बिल, उपभोक्ता आयोग ने विभाग को सिखाया सबक

पूर्वी सिंहभूम जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाते हुए...

Read More