कारोबारी पर फायरिंग और अनिल टाईगर हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची पुलिस ने कटहल मोड़ निवासी छड़-सिमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहु पर जानलेवा फायरिंग और चर्चित अनिल टाईगर हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर रांची लाया गया, जहां पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं।

पुलिस के अनुसार, सूरज सिन्हा ने 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर राधेश्याम साहु पर हमला करवाने की बात स्वीकार की है। इस मामले में नगड़ी थाना कांड संख्या 160/25 दर्ज है। पुलिस पहले ही घटना में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

वहीं, कांके थाना क्षेत्र में 26 मार्च 2025 को हुए चर्चित अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर हत्याकांड में भी सूरज सिन्हा की संलिप्तता सामने आई है। जांच में पता चला है कि जमीन विवाद को लेकर देवव्रत नाथ शाहदेव ने 5 लाख रुपये की सुपारी देकर सूरज सिन्हा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सूरज सिन्हा का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Read More News

रांची में पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस और भाकपा माले का जोरदार प्रदर्शन

राजधानी रांची में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को भाकपा माले और...

सालों तक सोते रहे अधिकारी, फिर थमा दिया लाखों का बिल, उपभोक्ता आयोग ने विभाग को सिखाया सबक

पूर्वी सिंहभूम जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाते हुए...

Read More