नौतपा के साथ शुरू हुआ भीषण गर्मी का कहर, इन राज्यों में सबसे ज्यादा असर

News Saga Desk

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आसमान से आग बरस रही है और तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई 2026 से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जो 2 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी और लू चलने की आशंका जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। आसमान साफ होने के कारण सूरज की तेज किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। वहीं हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे हीट इंडेक्स करीब 48 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो रहा है। ऐसे में 41 से 44 डिग्री तापमान भी लोगों को 48 डिग्री जैसी भीषण गर्मी का एहसास करा रहा है।

 

नौतपा के साथ बढ़े मौसम के तीखे तेवर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब नौतपा की शुरुआत होती है। इसे साल के सबसे गर्म 9 दिन माना जाता है। इस बार सूर्य, शनि और मंगल की विशेष स्थिति के कारण गर्मी का असर और अधिक तीखा बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि:

  • मंगल अपनी राशि मेष में स्थित है
  • शनि गुरु की राशि मीन में प्रभावी स्थिति में हैं
  • सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं

मौसम विशेषज्ञों और ज्योतिषीय आकलन के अनुसार राजस्थान, दिल्ली,हरियाणा,मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भीषण लू चल सकती है। साथ ही धूलभरी आंधी और तेज तूफान की संभावना भी बनी हुई है।

वाराणसी में लू से एक की मौत

वाराणसी में रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और लू के बीच सिगरा क्षेत्र में 52 वर्षीय एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 27 मई तक वाराणसी और आसपास के इलाकों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

29 और 30 मई को आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को वाराणसी समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि इससे तापमान में अस्थायी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी का असर पूरी तरह खत्म होने की संभावना फिलहाल नहीं है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Read More News

Jagran Genius Award 2026
जागरण जीनियस अवार्ड 2026 में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, डीसी अजय नाथ झा ने दिया प्रेरणादायी संदेश

बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरण जीनियस अवार्ड 2026 में मेधावी छात्र-छात्राओं को...

Hemant Soren
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में सिंचाई योजनाओं, मेगा लिफ्ट...

रांची में बीजेपी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, 200 कार्यकर्ता ले रहे हिस्सा

राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन...

Read More