पश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवक की मौत से मचा हंगामा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

NEWS SAGA DESK

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जैतगढ़ ओपी क्षेत्र के मुंडाई गांव में अवैध बालू खनन का विरोध करने वाले युवक की मौत से क्षेत्र में तनाव फैल गया है। युवक की पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई है, जिसकी मौत अवैध बालू ढुलाई रोकने के प्रयास के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई।

घटना के बाद शुक्रवार सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध बालू खनन का कारोबार जारी है और पुलिस-प्रशासन की अनदेखी के कारण बालू माफिया खुलेआम सक्रिय हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपक प्रधान अवैध खनन के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे और घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू की जांच की जाएगी।

ग्रामीणों ने मांग की है कि दीपक प्रधान की मौत के जिम्मेदार लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

Read More