महागामा में कुएं से मिली लापता महिला का शव, पति से झगड़े के बाद हुई थी गायब

NEWS SAGA DESK

गोड्डा। जिले के महागामा थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद किया गया। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो 5 नवंबर से लापता थी। पुलिस के अनुसार, काजल का अपने पति मिथुन भगत से 5 नवंबर की शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। मिथुन भगत ने बताया कि वह उस दिन अपनी मां को महागामा छोड़ने और किराना का सामान लेने गया था। देर से लौटने पर पत्नी ने सवाल किया, जिससे विवाद हो गया। परिजनों ने कई दिनों तक खोजबीन की, लेकिन काजल का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने घर के पीछे स्थित कुएं में महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल और एएसआई रोमा कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति के अनुसार, काजल मूल रूप से भागलपुर जिले के नाथनगर की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2023 में मिथुन भगत से हुई थी और उनका एक साल का बच्चा भी है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

Read More