यामी गौतम ने पति, बेटा व संजय दत्त के साथ स्वर्ण मंदिर में माथा टेका

News Saga Desk

अमृतसर। निर्देशक आदित्य धर की आने वाली फिल्म में अभिनेता संजय दत्त मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसी बीच आदित्य धर और उनकी पत्नी यामी गौतम अपने बेटे वेदविद के साथ अमृतसर की स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उनके साथ अभिनेता संजय दत्त भी थे। स्वर्ण मंदिर परिसर में इन तीनाें काे एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंची यामी गौतम के सिर पर सफेद दुपट्टा था और आदित्य ने शॉल ओढ़ा हुआ है। उनके साथ संजय दत्त भी कूल लुक में नजर आ रहे हैं। इन तीनों का फोटो अब वायरल हो रहा है। स्वर्ण मंदिर में जाने से पहले संजय दत्त ने पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल से भी मुलाकात की थी। अभी कुछ दिन पहले आदित्य धर ने रणवीर सिंह के साथ मंदिर में दर्शन किये थे। रणवीर ने भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। दरअसल, अभिनेता रणवीर सिंह और संजय दत्त निर्देशक आदित्य धर की एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इसमें आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी दिखेंगे। यह फिल्म भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ के इतिहास की किताबों की कुछ आश्चर्यजनक घटनाओं पर आधारित है।

Read More News

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में बड़ी गड़बड़ी, एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल मेस की जांच में एक्सपायर व मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ मिले।...

झारखंड के दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पुरस्कृत

दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर ‘प्राइवेट...

बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 3 बड़े वादे

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों...

Read More