हुगली से पंजीकृत समिति काजू पैकिंग के नाम पर रोजगार देने का कर रही है दावा

News Saga Desk

रांची : जिला प्रशासन को विभिन्न माध्यमों से रांची के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में चांदूर बंधु मिलन कल्याण कमिटि द्वारा महिलाओं को रोजगार प्रदान किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इस संबंध में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गयी है। उन्होंने आम लोगों से इसकी सूचना जिला प्रशासन को देने के साथ अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार, पैन कार्ड, बैक डिटेल एवं पैसे के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतने की अपील की गयी है।

जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश

उपायुक्त, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इस संबंध में श्रम अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस एवं श्रम अधीक्षक को जांच के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को जांच कर मामला फर्जी पाये जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।

काजू पैकिंग के नाम पर रोजगार दिये जाने की बात

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाओं से काजू पैकिंग के नाम पर रोजगार दिये जाने की बात कही जा रही है। उक्त समिति (जो हुगली में रजिस्टर्ड बताया जा रहा है, रजिस्ट्रेशन नंबर-S/1L/2025) के सदस्यों द्वारा महिलाओं से आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक डिटेल लिये जा रहे हैं। समिति द्वारा 07 जनवरी 2025 को कांके के गौशाला मैदान में जनसभा आयोजित करने की भी बात कही गयी है। इस संबंध में जो पत्र जारी किया गया है उसमें भी कई अशुद्धियां हैं।

Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More