बिहार विधानसभा में विधायक प्रशांत के शपथ लेते ही भाजपा 80 विधायकों के साथ बनी सबसे बड़ी पार्टी

पटना, 26 नवम्बर (हि.स.)। बिहार विधानमंडल में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में मंगलवार को तरारी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक विशाल प्रशांत ने शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने शपथ दिलाई। उनके शपथ लेते ही विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

भाजपा के 80 विधायक हो गए हैं जबकि राजद के पहले सबसे अधिक विधायक 79 थे लेकिन दो सीट हार जाने के बाद राजद के पास 77 विधायक बचे हैं।

जदयू के पास पहले से 45 विधायक थे, जो अब बेलागंज सीट जीतने पर 46 विधायक हो चुके हैं। भाकपा माले के 12 विधायक थे लेकिन तरारी सीट हार जाने के बाद भाकपा माले के 11 विधायक हो गए। जीतन राम मांझी की चार सीट बरकरार है। देखा जाए तो 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में विपक्ष महागठबंधन और ज्यादा कमजोर हो गई है।

पहले महागठबंधन के पास 115 विधायक थे, जो घटकर अभी 112 विधायक हो चुके हैं तो वहीं सत्ता पक्ष एनडीए के 128 विधायक थे, जो अब बढ़कर 131 विधायक हो गए हैं।

वर्तमान में विधानसभा के 243 सीटों में से सत्ता पक्ष के भाजपा के 80, जदयू के 46, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 4 और निर्दलीय एक सुमित सिंह मिलाकर 131 विधायकों का कुनबा है। विपक्षी महागठबंधन में राजद के 77, कांग्रेस के 19, भाकपा माले के 11, भाकपा के 2, माकपा के 2 और एआईएमआईएम के एक विधायक मिलाकर कुल 112 विधायक विपक्ष में रह गए हैं।

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More