News Saga Desk
मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 21 मई को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर सभी को चौंका दिया। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया मलयालम संस्करण में मिली, जहां से 13.70 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं तेलुगु में 1.50 करोड़, तमिल में 45 लाख और कन्नड़ भाषा में 20 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।
‘दृश्यम 3’ की जबरदस्त ओपनिंग का असर दूसरी फिल्मों की कमाई पर भी देखने को मिला। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने रिलीज के सातवें दिन केवल दो करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 29 करोड़ रुपये पहुंच गया।
वहीं सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ ने सातवें दिन 10.70 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म के अब तक के सबसे कम दैनिक कलेक्शन में शामिल है। हालांकि फिल्म का कुल कारोबार 114.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
फिल्म कारोबार से जुड़े जानकारों का मानना है कि ‘दृश्यम 3’ को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स वीकेंड में और बढ़ सकता है। इसी बीच अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिससे आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।
No Comment! Be the first one.