लगातार 6 दिन बंद रह सकता है SBI, ग्राहकों के जरूरी काम होंगे प्रभावित

News Saga Desk
नई दिल्ली।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। वीकेंड, बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल और ईद-उल-अजहा की छुट्टियों के कारण बैंक लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकता है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें।

जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेगा। इसके बाद 25 और 26 मई को SBI कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वहीं 27 और 28 मई को ईद-उल-अजहा के अवसर पर छुट्टी रहने की संभावना है।

इन छह दिनों के दौरान बैंक शाखाओं से जुड़े कई काम प्रभावित रहेंगे। चेक क्लियरेंस, नया खाता खुलवाना, बैंक ड्राफ्ट बनवाना, लोन से जुड़े दस्तावेज जमा करना जैसे ऑफलाइन कार्य नहीं हो पाएंगे। हालांकि ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। एटीएम से नकदी निकासी और कैश डिपॉजिट की सुविधा सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है।

बैंक कर्मचारियों की यूनियन का कहना है कि नई भर्तियों में देरी, कई सेवाओं का निजी कंपनियों को सौंपा जाना और प्रमोशन व करियर ग्रोथ से जुड़ी समस्याओं को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। इन्हीं मांगों के समर्थन में हड़ताल का फैसला लिया गया है।

Read More News

पलामू में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक और संगठनात्मक मार्गदर्शन

पलामू | भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत पलामू महाराजा...

Read More