News Saga Desk
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट स्टार Virat Kohli अपनी पत्नी Anushka Sharma के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां दोनों ने राधा केली कुंज आश्रम में संत Premanand Maharaj से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
रविवार रात आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के महज दो दिन बाद ही विराट और अनुष्का आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। इससे पहले भी आईपीएल के दौरान अक्षय तृतीया के अवसर पर दोनों को वृंदावन में देखा गया था।
जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का सुबह करीब 4 बजे यमुना तट स्थित प्रेमानंद महाराज के एकांतवास स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने संत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और करीब 45 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। इसके बाद दोनों ने प्रेमानंद महाराज के गुरु से भी भेंट की।
यमुना किनारे स्थित कुटिया में हुई इस मुलाकात के दौरान विराट और अनुष्का सादगीपूर्ण अंदाज में नजर आए। दोनों नंगे पैर थे, गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक लगाए हुए दिखाई दिए। उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली ने फाइनल में नाबाद अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रॉफी जीतने के बाद उनका सीधे वृंदावन पहुंचना उनकी आध्यात्मिक आस्था को दर्शाता है।
No Comment! Be the first one.