नवंबर का महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी अहम रहने वाला है। दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ जैसे त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग शहरों में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे।
NEWS SAGA DESK
नवंबर का महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी अहम रहने वाला है। दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ जैसे त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग शहरों में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की तारीख जरूर देख लें। हालांकि, राहत की बात यह है कि 6 नवंबर को धनतेरस के दिन बैंक खुले रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, धनतेरस पर देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहेंगी। ग्राहक कैश जमा करने, चेक और पासबुक से जुड़े काम करा सकेंगे।
दिवाली से भाई दूज तक कब बंद रहेंगे बैंक?
नवंबर में बैंक छुट्टियों का सिलसिला 8 नवंबर से शुरू होगा। इस दिन दिवाली के साथ रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 9 नवंबर: लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा के कारण त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ केंद्रों सहित कई जगह छुट्टी रहेगी।
- 10 नवंबर: बाली प्रतिपदा और विक्रम संवत नववर्ष पर मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, नागपुर और देहरादून समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
- 11 नवंबर: भाई दूज और अन्य स्थानीय त्योहारों के कारण कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, इंफाल और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
छठ और गुरु नानक जयंती पर भी बैंक की छुट्टी
दिवाली के बाद भी छुट्टियां जारी रहेंगी। 13 नवंबर को शिलांग, 16 नवंबर को पटना और रांची तथा 20 नवंबर को देहरादून में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 23 नवंबर को शिलांग और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रांची, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना सहित कई शहरों में बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा। 27 नवंबर को बेंगलुरु में कनकदास जयंती की छुट्टी रहेगी। नवंबर में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार तथा 14 और 28 नवंबर को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
No Comment! Be the first one.