बरगद की डाल गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, माता-पिता गंभीर रूप से घायल

news Saga Desk

पलामू । पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मोगलजन स्कूल के पास सड़क से गुजर रहे बाइक सवार एक परिवार पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर पड़ी। हादसे में 32 वर्षीय सुरेंद्र मेहता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र मेहता अपने पिता सुरेश मेहता और मां कमला देवी के साथ कुकही गांव से जपला रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वे बरवाडीह-डेहरी पैसेंजर ट्रेन पकड़कर डेहरी आॅन सोन जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक पेड़ की डाल टूटकर बाइक पर गिर गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उनके माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More