रांची: नामकुम में बी-फार्मा छात्र मृत पाया गया, कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद

News Saga Desk

रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिरखाटोली सदाबहार चौक में बी-फॉर्मा फाइनल ईयर के छात्र नितिश कुमार वैद्य (24) का शव उसके किराए के कमरे से बरामद किया गया। नितिश पलामू जिले के जपला क्षेत्र का रहने वाला था और राजाउलातू स्थित वाइबीएन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। सुबह परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका में उन्होंने रांची में रहने वाले रिश्तेदार को भेजा। रिश्तेदार जब कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां नितिश का शव बेड पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची नामकुम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More