BAN vs WI: बांग्लादेश ने 80 रन से तीसरा टी-20 जीता

News Saga Desk

बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 80 रनों से हरा दिया है। इस तरह बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम किया और पहली बार टी-20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज खिलाफ क्लीन स्वीप किया।

किंग्सटन में शुक्रवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में कैरेबियन टीम 16.4 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई। जाकेर अली ने नाबाद 72 रनों बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बांग्लादेश के लिए जाकेर अली ने नाबाद 72 रन बनाए बांग्लादेश के लिए जाकेर अली ने 41 गेंदों पर नाबाद 72 रनों बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 6 छक्के जड़े। परवेज हौसेन इमोन ने 21 गेंदों पर 39 रन बनाए। जबकि मेंहदी हसन मिराज ने 23 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोमरियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इसके अलावा अल्जारी जोसेफ, रोस्टन चेस और गुदाकेश मोटे को 1-1 विकेट मिला।

रिशाद हौसेन 3 विकेट झटके 189 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम के लगातार विकेट गिरते रहे। ओपनर ब्रैंडन किंग शून्य पर आउट हुए। वहीं, जॉनसन चार्ल्स ने 18 गेंदों पर 23 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोमरिया शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के जड़े। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 10 गेंदों पर 15 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए रिशाद हौसेन 3 विकेट झटके। इसके अलावा तस्कीन अहमद और मेंहदी हसन मिराज ने 2-2 विकेट लिए। जबकि तंजीम हसन साकिब और हसन महमूद को 1-1 विकेट मिला।

नाबाद अर्धशतक के बाद खुब सर्च किए गए जाकेर अली बांग्लादेश के जाकेर अली ने वेस्टइडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में नाबाद अर्धशतक लगाया। इसके बाद वह गूगल पर सर्च होने लगे और ट्रेंड करने लगे।

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

November 6, 2026

Read More News

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More