डांस कार्यक्रम के बहाने बुलाकर दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 13 के खिलाफ प्राथमिकी
पटना के नौबतपुर में डांस कार्यक्रम के बहाने झारखंड के लातेहार जिले की दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी मंजू देवी को केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया सम्मानित
मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को बिरसा चौक, हटिया निवासी मंजू देवी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।
लोहरदगा में ट्रेन की चपेट में आने से सात भैंसों की मौत, ढाई घंटे बाधित रहा रेल परिचालन
जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में लोहरदगा-टोरी रेलवे लाइन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में सात भैंसों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गईं। यह घटना बंदुआ गांव के पास हुई, जहां आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस भैंसों के झुंड की चपेट में आ गई।
विश्व सिकल सेल दिवस पर रांची सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रांची सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों, विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया तथा बीमारी की पहचान, रोकथाम और उपचार को लेकर लोगों को जागरूक किया।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार, प्रदेश प्रभारी के राजू ने राजद और माले पर लगाया धोखे का आरोप
झारखंड में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने अपनी हार के लिए महागठबंधन के सहयोगी दलों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने आरोप लगाया कि राजद और माले के समर्थन नहीं मिलने के कारण पार्टी उम्मीदवार को पर्याप्त वोट नहीं मिल सके।
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी ने दर्ज की जीत, एनडीए खेमे में उत्साह
झारखंड की राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार Parimal Nathwani ने जीत हासिल कर ली है। 18 जून को हुए मतदान में नाथवानी को पर्याप्त समर्थन मिला और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए राज्यसभा का चुनाव जीत लिया।
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, मांडर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और मांडर टोल प्लाजा के पास हुई मुठभेड़ के बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी घायल हो गया।
नामकुम रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव मिलने से सनसनी, जांच जारी
राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जवान का शव ड्यूटी की वर्दी में मिला, जबकि उसका सिर धड़ से अलग पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है।
राज्यसभा चुनाव: विधानसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- सभी दलों के विधायकों का मिलेगा समर्थन
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे मतदान के बीच निर्दलीय प्रत्याशी Parimal Nathwani बुधवार को विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि उन्हें सभी दलों के विधायकों का समर्थन मिलेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें कितने मत प्राप्त होंगे, इसका पता मतगणना के बाद ही चलेगा।
Jharkhand Rajya Sabha Elections: NDA और इंडिया गठबंधन दोनों ने किया जीत का दावा, मतदान के बीच बढ़ी सियासी सरगर्मी
झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान के बीच NDA समर्थित परिमल नाथवानी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बैजनाथ राम व प्रणव झा ने जीत का दावा किया। दोनों खेमों के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर जताया भरोसा।