रांची के प्रमुख चौक-चौराहों पर बनेंगे 10 नए स्मार्ट ट्रैफिक पोस्ट
राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रांची पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों पर 10 नए स्मार्ट ट्रैफिक पोस्ट बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस पहल से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी तथा यातायात प्रबंधन भी अधिक प्रभावी होगा।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर को भारतीय जनता पार्टी झारखंड समेत पूरे देश में विशेष अभियान के रूप में मनाने जा रही है।
अब तक नहीं मिला लापता अदिती का सुराग, मदद की गुहार लेकर राज्यपाल के पास पहुंचा पिता
रांची के कोकर क्षेत्र के रहने वाले मनीष पाण्डेय की 22 महीने की बच्ची अदिति पिछले कई दिनों से लापता है। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी,
2027 जनगणना में ओबीसी कोड की मांग को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का घेराव
झारखंड में 2027 की जनगणना में आदिवासियों के लिए अलग सरना धर्म कोड की मांग के बाद अब पिछड़े वर्ग (ओबीसी) समुदाय ने भी अपनी अलग पहचान की मांग तेज कर दी है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का घेराव कर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर ओबीसी आबादी के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया।
राजहरा में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों का परिचालन बाधित
झारखंड के पलामू जिले के राजहरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा हुआ. एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए
JTET में स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता मिले : शिल्पी नेहा तिर्की
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 में राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने के उद्देश्य से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाषा समिति के समक्ष अपने सुझाव और अकादमिक तर्क रखे।
दिल्ली होटल अग्निकांड: इंटरव्यू देने गई बोकारो की बेटी सुरभि की मौत
सुरभि जैनामोड़ के एक प्रतिष्ठित परिवार से थीं और पढ़ाई में बेहद मेधावी मानी जाती थीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं।
15 जून तक झारखंड पहुंच सकता है मानसून, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में इसके केरल पहुंचने की संभावना है।
जमीन विवाद में विधायक के चालक की हत्या, सड़क जाम कर लोगों का प्रदर्शन
जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देर रात हुई हिंसक झड़प में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई
चतरा में 2.132 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
चतरा : जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंदा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।