दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
लगातार दो दिनों तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार सुबह से तेज धूप निकलने के कारण राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में उमस और गर्मी बढ़ गई।
पहाड़ी मंदिर गेट के पास दुकानदार के ठेले में आग, नशेड़ियों पर आरोप
रांची के पवित्र पहाड़ी मंदिर गेट के समीप एक गरीब दुकानदार के चूड़ी ठेले में आग लगा दिए जाने की घटना सामने आई है।
जाति प्रमाण पत्र विवाद पर ज्योत्सना केरकेट्टा ने दी सफाई, आरोपों को बताया बेबुनियाद
ज्योत्सना केरकेट्टा के जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। आरोप लगाया जा रहा था कि उनके पास दो अलग-अलग जाति प्रमाण पत्र हैं और उन्हें इस मामले में सार्वजनिक रूप से जवाब देना चाहिए।
दहकते अंगारों पर चलकर भोलेनाथ को किया प्रसन्न, पिठौरिया में श्रद्धा और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम
रांची के पिठौरिया में आयोजित ऐतिहासिक महादेव मंडा पूजा में आस्था, तपस्या और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर रांची में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर रांची स्थित संग्रहालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर रिम्स कर्मचारियों का हंगामा, वित्त निदेशक कार्यालय का किया घेराव
राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन पिछले लगभग तीन महीनों से लंबित रहने के कारण असंतोष बढ़ता जा रहा है।
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, मंत्री इरफान अंसारी ने की घोषणा
युवा क्रिकेट प्रतिभा Vaibhav Suryavanshi को जल्द ही एक नई जिम्मेदारी मिलने जा रही है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने घोषणा की है कि वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें झारखंड में सम्मानित भी किया जाएगा।
भारत में ओरल कैंसर का बढ़ता खतरा, तंबाकू सेवन सबसे बड़ी वजह : डॉ. सचेंदर पाल सिंह
रांची प्रेस क्लब में आयोजित ओरल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने तंबाकू सेवन को ओरल कैंसर की सबसे बड़ी वजह बताया। कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।
108 एंबुलेंस सेवा मामले की सीबीआई जांच हो : बाबूलाल मरांडी
प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने 108 एंबुलेंस सेवा में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
जेयूवीएनएल में अनियमितताओं का आरोप, श्रमिक संघ ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।