अजय मुखर्जी की पुण्यतिथि पर शुभेंदु अधिकारी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री अजय मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोथाबाड़ी केस में NIA का बड़ा एक्शन, 14 और आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मोथाबाड़ी न्यायाधीश उत्पीड़न मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तेजी ला दी है।
प्रशासनिक तालमेल को धार देंगे CM शुभेंदु अधिकारी, हर महीने होगी सचिवों संग बैठक
कोलकाता राज्य में प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ाने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को नवान्न सभागार में राज्य के 34 विभागों के सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
पूर्व मेदिनीपुर में BJP का बढ़ा उत्साह, निकाय चुनाव की मांग हुई तेज
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में हालिया विधानसभा चुनाव नतीजों से उत्साहित भाजपा ने अब निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के मदरसों में अब ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, सरकार ने जारी किया आदेश
News Saga Desk पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में अल्पसंख्यक कार्य और मदरसा शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा मंत्री खुदीराम टुडू ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब राज्य के अन्य सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की तरह मदरसों में भी ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां संताली भाषा में पढ़ाई होती है, लेकिन वहां भी ‘वंदे मातरम्’ गाया जाता है। ऐसे में मान्यता प्राप्त मदरसों में इसे लागू करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। मदरसा शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य के सभी सहायता प्राप्त मदरसों में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ गाना अब अनिवार्य रहेगा। इससे पहले 14 मई को राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में भी ‘वंदे मातरम्’ को अनिवार्य किया था। सरकार की अधिसूचना में कहा गया था कि कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा में राष्ट्रगीत गाना तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। अब इसी नीति का विस्तार करते हुए इसे मदरसों में भी लागू कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले को लेकर राज्य की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।
पश्चिम बंगाल में सरकारी फिजूलखर्ची पर रोक, लागू हुए सख्त वित्तीय और प्रशासनिक सुधार
News Saga Desk कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और सरकारी खर्च में कटौती के उद्देश्य से कई सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी एक अत्यावश्यक निर्देश में सभी सरकारी विभागों और जिला प्रशासन को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। यह पहल मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा हाल ही में ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग और प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल प्रणाली के विस्तार पर दिए गए जोर के अनुरूप मानी जा रही है। जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि सरकारी कार्यालयों को अनावश्यक ईंधन खपत कम करने, डिजिटल प्रणाली का अधिकतम उपयोग करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रत्येक विभाग को तात्कालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक लक्ष्यों के साथ संरचित “कार्ययोजना” तैयार करनी होगी। मुख्य सचिव ने प्रशासनिक व्यवस्था में लागू किए जाने वाले सात प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हित किया है। इनमें वर्चुअल बैठकों के उपयोग को बढ़ाना प्रमुख है। विभागों को निर्देश दिया गया है कि जहां संभव हो, वहां भौतिक बैठकों की जगह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल मंचों का उपयोग किया जाए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि कार्य की गुणवत्ता प्रभावित किए बिना उपयुक्त मामलों में घर से काम करने की व्यवस्था की संभावना पर विचार किया जाए। सरकार ने ईंधन बचत के तहत अनावश्यक सरकारी यात्राओं में कमी लाने पर भी जोर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, कार पूलिंग अपनाने और सरकारी कार्यों में धीरे-धीरे विद्युत वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में बिजली और ऊर्जा संरक्षण को भी प्रमुख प्राथमिकता दी गई है। विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि रोशनी, पंखे और अन्य विद्युत उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न हो तथा ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा दिया जाए। डिजिटलीकरण को गति देने के लिए राज्य सरकार ने ई-ऑफिस प्रणाली के विस्तार के माध्यम से कागजरहित कार्यालय व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। विभागों को डिजिटल फाइल हस्तांतरण बढ़ाने और कागज व भौतिक दस्तावेजों पर होने वाले अनावश्यक खर्च में कटौती करने के निर्देश दिए गए हैं। नई गाइडलाइन में सरकारी खरीद में स्वदेशी और स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इसका उद्देश्य स्थानीय विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना है। निर्देश में प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने, पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने और आपूर्ति प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाकर बर्बादी कम करने पर भी जोर दिया गया है। इसके अलावा विभागों को स्वस्थ और टिकाऊ जीवनशैली को लेकर जागरूकता फैलाने को कहा गया है। अधिसूचना में स्थानीय रूप से उत्पादित खाद्य तेलों और पर्यावरण अनुकूल कृषि उत्पादों, विशेष रूप से जैविक उत्पादों, के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया है। राज्य सरकार ने इन उपायों के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा भी तय की है। सभी विभागों और जिला प्रशासन को 22 मई 2026 तक अपनी कार्ययोजना मुख्य सचिव कार्यालय को सौंपने को कहा गया है। इसके बाद एक जुलाई से मासिक प्रगति रिपोर्ट जमा करनी होगी। मुख्य सचिव ने सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और जिला मजिस्ट्रेटों को इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि अधीनस्थ कार्यालय इन दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। इस निर्देश की प्रति मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को भी भेजी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन कदमों का उद्देश्य केवल सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना ही नहीं, बल्कि अनावश्यक खर्च कम कर राज्य के खजाने पर पड़ने वाले दबाव को भी घटाना है।
बड़ी खुशखबरी! पश्चिम बंगाल में महिलाओं को मिलेंगे 3000 महीना और मुफ्त बस यात्रा
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट ने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। राज्य सरकार ने ‘अन्नपूर्णा’ योजना को मंजूरी देते हुए महिलाओं को हर महीने ₹3000 आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।
पश्चिम बंगाल में 2011 से जारी सभी जाति प्रमाणपत्रों की होगी दोबारा जांच, सरकार ने दिए सत्यापन के निर्देश
पश्चिम बंगाल सरकार ने 2011 से जारी सभी SC, ST और OBC जाति प्रमाणपत्रों के पुनः सत्यापन का फैसला लिया है। फर्जी प्रमाणपत्र और अनियमितताओं की जांच के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
अब स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य, बंगाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया
मुख्यमंत्री बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने कई बड़े बड़े फैसले लिए है। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य करने का फैसला लिया है।
बंगाल में मुख्यमंत्री के खिलाफ पोस्ट करना पड़ा भारी, पोस्ट करने के आरोप में दो गिरफ्तार
जिले के दिनहाटा क्षेत्र से दो ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।