29 नवंबर को 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे मुख्यमंत्री

29 नवंबर को 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

News Saga Desk

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 नवंबर को सहायक आचार्य सहित राज्य के 10 हजार अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौपेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के नौ हजार सहायक आचार्यों के साथ-साथ झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 342, कार्मिक, उद्योग, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
वहीं झारखंड सरकार ने छह नवंबर को सरायकेला-खरसावां में होने वाले सहायक आचार्यों के नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों में गणित-विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान के सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 342 अभ्यर्थियों की विभिन्न विभागों की ओर से काउंसिलिंग भी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग के दंत चिकित्सकों के अलावा अन्य विभागों के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र बांटा जायेगा।

बता दें कि 18 नवंबर को शुरू होने जा रहे आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का इस दिन समापन होना है। साथ ही हेमंत सोरेन की सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला वर्ष भी पूरा हो रहा है। इस अवसर पर रांची में आयोजित होनेवाले एक बड़े कार्यक्रम में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।  पहले यह कार्यक्रम छह नवंबर को सरायकेला में आयोजित होनेवाला था। अब यह कार्यक्रम रद्द कर 29 नवंबर को कराने का निर्णय लिया गया है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More