गुमला: मेला देखकर लौट रहे परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत

News Saga Desk

गुमला : गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। हादसा लोएंगा मोड़ के पास शाम करीब 6 बजे हुआ। मृतकों की पहचान शिवनन्दन सिंह (14), दशरथ सिंह (35) और बबलू सिंह के रूप में हुई है। तीनों सुरहू नावाटोली (कामडारा) के निवासी थे। 
जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर झारो गांव में आयोजित मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लोएंगा मोड़ के पास एक अज्ञात कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिवनन्दन सिंह और दशरथ सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बबलू सिंह को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी जब्त कर ली है और फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।

 

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More