News Saga Desk
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) 31 मई को पंचकूला के रामगढ़ स्थित फायरिंग रेंज में हाई कैलिबर बमों का ट्रायल करेगी।
टीबीआरएल की फायरिंग रेंज में 31 मई को सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक हाई कैलिबर बमों का ट्रायल किया जाएगा। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि धमाकों का गहन असर डेढ से दो किलोमीटर के क्षेत्र तक पहुंच सकता है। टीबीआरएल ने पंचकूला के गांव भानू तथा बिल्ला को डेंजर जोन माना है। उक्त दो गांवों के अलावा आसरेवाली, नग्गल, मोगीनंद, किशनगढ़, टीएमवी कॉलोनी तथा रामगढ़ को अलर्ट पर रखा गया है।
टीबीआरएल अधिकारियों ने पंचकूला प्रशासन के अधिकारियों से बाहरी स्थिति को नियंत्रित करने की मांग करते हुए कहा है कि ट्रायल की अवधि के दौरान आसपास के लोगों को घरों में ही रखा जाए तथा अनावश्यक बाहरी आवागमन को बंद रखा जाए। इस दौरान पुलिस बल को तैनात रखा जाए।
No Comment! Be the first one.