झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती : 207 नई ALS एम्बुलेंसों की खरीद को मंजूरी

NEWS SAGA DESK

झारखंड सरकार ने राज्य की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए 207 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस खरीदने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए कुल 1 अरब 3 करोड़ 50 लाख रुपये के व्यय को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक एम्बुलेंस की अनुमानित लागत 50 लाख रुपये होगी। इन एम्बुलेंसों की खरीद झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट प्रोक्यूरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JMHIDPL) द्वारा झारखंड प्रोक्योरमेंट ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज मैनुअल 2024 के तहत न्यूनतम निविदा प्रणाली से की जाएगी। वर्तमान में राज्य में 108 आपातकालीन सेवा के अंतर्गत 440 एम्बुलेंस संचालित हो रही हैं, जिनमें से 207 एम्बुलेंस आठ वर्ष से अधिक पुरानी हैं व 1.5 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी हैं। इन जर्जर एम्बुलेंसों को नियमों के तहत रद्दी घोषित कर नीलामी के माध्यम से हटाया जाएगा और नीलामी से प्राप्त राशि सरकारी खजाने में जमा की जाएगी। नई खरीदी गई एम्बुलेंसों का संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड की 108 इमरजेंसी मेडिकल एम्बुलेंस सेवा के तहत किया जाएगा। इनका संचालन खर्च भारत सरकार से प्राप्त Supplementary PIP फंड से वहन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर राज्य योजना बजट से भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस निर्णय के बाद राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गंभीर मरीजों को बेहतर एवं समय पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More