जमालपुर-साहिबगंज मेमू पैसेंजर ट्रेन में लगेगा आईसीएफ कोच

News Saga Desk

साहिबगंज। मालदा रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर जमालपुर-साहिबगंज मेमू पैसेंजर ट्रेन (03132/31) में आईसीएफ कोच लगाने की घोषणा की है। इसको लेकर पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशन मैनेजर के राजकुमार ने सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार, जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन शनिवार से नये रैक के साथ चलेगी। इस समय ट्रेन में 12 मेमू रैक के कोच लगे हैं। इसे हटाकर 12 आईसीएफ श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे। इस बदलाव से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More