झारखंड में आवास योजना मजबूत, राशि बढ़ाई गई, हर परिवार को पक्की छत देने का संकल्प

NEWS SAGA DESK

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में आवास सुविधाओं को विस्तारित और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत अब पात्र परिवारों को पहले की तुलना में अधिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार ने आवास निर्माण के लिए मिलने वाली राशि को 1,20,000 से बढ़ाकर 2,00,000 करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही योजना के तहत बनाए जाने वाले आवासों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है।
पहले इस योजना के तहत 176 आवासों का लक्ष्य तय था, जिसे अब बढ़ाकर 2400 कर दिया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग ने बताया कि सरकार का उद्देश्य हर परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। विभाग की मंत्री दीपिका पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस निर्णय को साझा करते हुए लिखा की झारखंड सरकार का संकल्प है कि हर परिवार के सिर पर सम्मान और सुरक्षा की पक्की छत हो। इस बदलाव के बाद राज्य में मजबूती से आवास निर्माण गतिविधियाँ तेज होंगी और लाभार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि हर परिवार को सम्मान, सुरक्षा और पक्की छत उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस निर्णय का लाभ समाज के कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को मिलेगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More