सऊदी अरब में गोलीबारी की चपेट में आए झारखंड के युवक की मौत

News Saga Desk

रांची : सऊदी अरब में रोज़गार के लिए गए झारखंड के युवक विजय कुमार महतो (26) की गोली लगने से मौत हो गई। वह गिरिडीह ज़िले का निवासी था। यह हादसा 16 अक्टूबर को तब हुआ, जब विजय सऊदी पुलिस और जबरन वसूली करने वाले अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि उसे पुलिस की गोली गलती से लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

9 महीने पहले गया था विदेश

विजय करीब 9 महीने पहले ट्रांसमिशन लाइन परियोजना के काम के लिए सऊदी अरब गया था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। घटना वाले दिन वह कंपनी के निर्देश पर सामान लेने गया था, तभी वहां पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

घटना के कुछ समय बाद विजय ने अपनी पत्नी बसंती देवी को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर खुद के घायल होने की जानकारी दी थी। परिजनों को शुरुआती तौर पर लगा कि वह इलाज करवा रहा होगा, लेकिन 24 अक्टूबर को कंपनी की ओर से उसकी मौत की आधिकारिक सूचना दी गई।

शव लाने की प्रक्रिया शुरू

विजय की मौत के बाद झारखंड श्रम विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिवार अब उसके अंतिम संस्कार के लिए बेसब्री से पार्थिव शरीर का इंतज़ार कर रहा है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More